कुशीनगर में स्कूल गईं तीन नाबालिग लड़कियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

Apr 12, 2026 - 22:51
Apr 12, 2026 - 22:54
 0  2
कुशीनगर में स्कूल गईं तीन नाबालिग लड़कियां लापता, गुमशुदगी दर्ज

कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गाँव से तीन नाबालिग लड़कियां घर से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। किन्तु वापस घर नहीं लौटीं। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

 पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर निवासी नसीमा खातून ने कुबेर स्थान पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी आशिया (15) , गाँव की अप्सरा (13) , और माहिरा (15) विगत 11 अप्रैल को सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली। देर शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदार व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। इसके बाद उन्होंने थाने पहुँच कर पुलिस को रिपोर्ट की। 

 इस संबंध में कुबेर स्थान थाना के थानेदार हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और लोकेशन ट्रेकिंग के आधार पर पुलिस टीम को अहम सुराग़ मिला है। पुलिस जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद कर लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0