अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी आयोजित
बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के दलित और महिला वर्ग के उत्थान हेतु जीवन भर प्रयास किया : डा विष्णु प्रताप चौबे
कुशीनगर , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के लिए जिले के किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में भारतीय संविधान के शिल्पी डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर के जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के दलित और महिला वर्ग के उत्थान हेतु जीवन भर प्रयास किया। उनके विचार तत्कालीन समाज के लिए जितने प्रासंगिक थे उतने ही वर्तमान में भी प्रासंगिक है। हिन्दी प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने 'बाबा साहब महान' कविता द्वारा उनको याद किया और बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत विभाजन का विरोध करते हुए सनातन समाज को जाति पात में बांटने वाली राजनीति का सदैव विरोध किया था ।गणित शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय ने भीमराव अंबेडकर को एक सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनकी पुस्तक शूद्र कौन है,संपूर्ण वांग्मय,भारत का विभाजन, आदि में उनके महान विचार परिलक्षित होते हैं, जिसे अधिक से अधिक लोगों को पढ़ना और समझना चाहिए। भूगोल प्रवक्ता सतीश कुशवाहा ने बताया कि भारत सरकार ने डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े हुए पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।इस अवसर पर शिवेंद्र कुमार चौबे, निमेष मिश्र, अरुंधति दुबे,मुन्ना कुमार,योगेन्द्र यादव और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0