सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल से लखीमपुर खीरी को मिलेंगे दो नए फोरलेन मार्ग
लखीमपुर खीरी में सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर दो नए फोरलेन मार्गों की तैयारी शुरू। रामापुर तिराहा से नौरंगाबाद और डॉन बॉस्को नहर से गोला रोड तक सड़क चौड़ीकरण से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । शहर की तस्वीर बदलने की दिशा में सीडीओ अभिषेक कुमार ने एक और बड़ी पहल की है। उनकी सक्रियता और दूरदर्शी सोच के चलते शहर को जल्द ही दो नए फोरलेन मार्गों की सौगात मिलने जा रही है। सीडीओ ने अफसरों की टीम के साथ दोनों प्रस्तावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर तेजी से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसे शीघ्र शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जा सके।सीडीओ अभिषेक कुमार की प्राथमिकता में शामिल रामापुर तिराहे से नौरंगाबाद शहर सीमा तक करीब 2.9 किलोमीटर लंबा मार्ग अब फोरलेन में तब्दील होगा। यह सड़क लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव से जूझ रही थी, लेकिन अब इस परियोजना के जरिए शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी महत्वाकांक्षी योजना के तहत डॉन बॉस्को नहर से गोला रोड तक 4.6 किलोमीटर लंबाई में नहर पटरी मार्ग को भी फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना की खास बात यह है कि सीडीओ अभिषेक कुमार ने सिर्फ सड़क चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि नहर की उपयोगिता बढ़ाने का भी खाका तैयार कराया है। योजना के तहत नहर को अधिक गहरा और व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे उसकी जलधारण क्षमता बढ़ेगी और दोनों ओर की पटरी को चौड़ा कर बेहतर सड़क बनाई जा सकेगी।सीडीओ अभिषेक कुमार की कार्यशैली का असर अब शहर के विकास कार्यों में साफ दिखाई देने लगा है। उनकी पहल पर राजापुर चौराहे से डॉन बॉस्को नहर पटरी तक फोरलेन मार्ग पहले ही तैयार हो चुका है, जबकि संकटा देवी चौराहे से लालपुर स्टेडियम तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0