अयोध्या पहुंचे चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रामलला के किये दर्शन-पूजन

May 8, 2026 - 13:53
May 8, 2026 - 14:51
 0  8
अयोध्या पहुंचे चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रामलला के किये दर्शन-पूजन

अयोध्या, अचल वार्ता: अयोध्या पहुंचे गन्ना मंत्री ने  पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर कहा कि वहां की जनता मौजूदा शासन से पूरी तरह ऊब चुकी थी।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह का शासन चल रहा था, वैसा शासन अंग्रेजों के समय में भी नहीं था। लगाया कि पश्चिम बंगाल में गाय और बैलों की हत्या कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता था।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जनता और गौमाता की “हाय” लगी है।सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक हैं।उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकार नहीं बदलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।जनगणना को जरूरी बताते हुए कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष कार्य और अलग व्यवस्था होनी चाहिए।

बिहार में अति पिछड़ों को अलग आरक्षण मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे पर विचार होना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर कहा कि एक साल पहले पाकिस्तान का “दिमाग ठीक किया गया था” और अगर फिर बदमाशी होगी तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0