खीरी में 25 से 27 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Apr 24, 2026 - 08:29
 0  1
खीरी में 25 से 27 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चलते रहेगा भारी आवागमन, सुबह 8 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

खीरी, अचल वार्ता। जनपद खीरी में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह डायवर्जन प्लान 25 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 27 अप्रैल की शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  • महेवागंज की ओर से आने वाले वाहन सीतापुर-शाहजहांपुर मार्ग पर जाने के लिए सेहरी तिराहा से बाईपास होकर गुजरेंगे।
  • एलआरपी चौराहा से महेवागंज की ओर जाने वाले वाहन खदरा चौराहा, पंडित दीनदयाल चौराहा होते हुए बाईपास मार्ग से जाएंगे।
  • राजापुर से पुलिस लाइन जाने वाले वाहन सौजन्या चौक, डीसी रोड और कचहरी तिराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
  • पुलिस लाइन से राजापुर की ओर जाने वाले वाहन रघुविंद सिंह चौक और सौजन्या चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए यातायात नियंत्रण कक्ष के नंबर 9454844045 और प्रभारी यातायात के सीयूजी नंबर 9454405580 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0