लखीमपुर खीरी ढखेरवा में ईंधन संकट
लखीमपुर खीरी के ढखेरवा क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल सप्लाई बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। किसानों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढखेरवा/पढुआ-खीरी, अचल वार्ता। ढखेरवा में डीजल पेट्रोल आपूर्ति बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल न मिलने से किसान वाहन चालक और आम जनता परेशान हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को खाली हाथ मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। भारत पेट्रोलियम ढखेरवा,इंडियन ऑयल ढखेरवा और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखाही,स्थित पेट्रोल पंपों पर भी डीजल वितरण बंद कर दिया गया। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
ग्राहकों का कहना है कि वर्मा फ्यूल सेंटर ढखेरवा पर पहले डीजल मिल रहा था। लेकिन मैनेजर द्वारा वितरण रुकवाने के बाद स्थिति और खराब हो गई। कई किसान अपने ट्रैक्टर लेकर घंटों लाइन में लगे रहे। लेकिन डीजल नहीं मिल सका जिससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के डीजल सप्लाई बंद कर दी गई है।जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डीजल आपूर्ति बहाल कराई जाए। और इस समस्या की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0