सुल्तानपुर : त्यौहारों के मद्देनजर एसडीएम ने की पूजा समितियों के साथ बैठक, दिया निर्देश

Sep 9, 2025 - 22:34
Oct 22, 2025 - 22:17
 0  3
सुल्तानपुर : त्यौहारों के मद्देनजर एसडीएम ने की पूजा समितियों के साथ बैठक, दिया निर्देश
  • केंद्रीय दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को बताई गई जिला प्रशासन की व्यवस्था
  • बिना अनुमति कार्य करना पड़ सकता है आपको भारी

अचल वार्ता,सुलतानपुर। नवरात्रि, दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर के कादीपुर कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी व दुर्गा पूजा से संबंधित केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति व सभी समितियां के साथ प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर के संयोजन में बैठक आयोजित की गई।

  कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने कहा कि सभी समितियों के पदाधिकारी अपने-अपने पंडालों के परमिशन हेतु परमिशन फॉर्म भरकर के कोतवाली में जमा कर दें। कोतवाली के माध्यम से विद्युत अग्निशमन सहित अन्य व्यवस्थाओं की एनओसी मिलते ही सभी को परमिशन मिल जाएगी। डीजे के लिए आप लोग ई डिस्ट्रिक पोर्टल पर फॉर्म भरकर के अनुमति अवश्य प्राप्त कर ले। दुर्गा पूजा महोत्सव सुंदर व शांन्तिपूर्ण मनाया जाए। इसमें आप सब के सहयोग की आवश्यकता है।

 केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारे सभी समितियां हमेशा शासन प्रशासन का सहयोग करती रही है और आगे भी करती रहेगी। वर्तमान समय में कुछ जगहों पर सड़कें और रास्ते खराब है विद्युत व्यवस्था भी बाधित चल रही है। जल निगम की लीकेज की भी समस्या है, इन सभी समस्याओं को पूजा प्रारंभ होने से पहले प्रशासन अपने स्तर से समस्याओं का समाधान कर ले तो दुर्गा पूजा महोत्सव सुंदर ढंग से संपन्न कराने में सहूलियत मिलेगी। समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पूजा के दौरान मांस मदिरा पर रोक लगाई जाए। जिससे मेला में पूजा की पवित्रता भंग ना हो।

  बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के महामंत्री ललित कसौधन, रमेश मोदनमल, दुर्गा पूजा समिति रानीपुर कायस्थ के प्रदीप अग्रहरि, मरीमाता पूजा समिति के बृजेश सिंह चौहान, कादीपुर एसडीओ विद्युत, रेंजर कादीपुर, फायर विभाग कादीपुर, जल निगम विभाग कादीपुर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0