सुल्तानपुर : हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के 150वीं जयंती के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा रैली कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सुलतानपुर में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा लेकर छात्र/छात्राओं ने निकाली रैली, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का दिया संदेश...
सुलतानपुर, अचल वार्ता । हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अन्तर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के 150वीं जयन्ती के अवसर पर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर, सराय कांदीपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल महमूदपुर जंगल, राजकीय बालिका इंटर कालेज कादीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज अमिलिया सिकरा, प्रा0वि0 दूबेपुर, पीएम श्री प्रा0 स्कूल दूबेपुर सहित अन्य प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी/तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से विद्यालय एवं आसपास का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रैली के उपरांत छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सामूहिक गतिविधि में सहभागिता की तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा संविधान में निहित मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग एवं अशोक चक्र देश के गौरव, शांति, साहस, विकास और निरंतर प्रगति की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देशहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।
शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा वन्दे मातरम के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने तथा जनसामान्य में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में विद्यालयों में तिरंगा रैली एवं वंदे मातरम गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूती मिली। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्रध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0