बालाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: 2 होटल बंद, 75 नमूनों की जांच, मिलावट पर सख्ती
बालाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। होटल तौकीर बिरयानी और सिवनी बिरयानी एंड होटल सील, 75 खाद्य नमूनों की जांच, डेयरियों और मिठाई दुकानों पर छापेमारी।
बालाघाट, अचल वार्ता।
अस्वच्छता और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बालाघाट, वारासिवनी और तिरोड़ी में छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य सामग्री के 75 नमूनों की जांच की और गंभीर गंदगी पाए जाने पर दो होटलों को तत्काल बंद करा दिया।
होटल तौकीर बिरयानी और सिवनी बिरयानी एंड होटल सील
28 जनवरी को बैहर रोड, बालाघाट स्थित होटल तौकीर बिरयानी और सिवनी बिरयानी एंड होटल पर छापामार कार्रवाई की गई।
निरीक्षण में पाया गया कि बाहर से होटल साफ-सुथरे दिख रहे थे, लेकिन किचन में अत्यंत गंदगी फैली हुई थी।
जांच के दौरान सामने आईं ये गंभीर खामियां—
- खराब व गंदा फर्श
- चिपचिपी और गंदी दीवारें
- काले व गंदे बर्तन
- बासी सब्जियां
- मकड़ी के जाले
- गंदगी से भरे फ्रिज
- बिना हाइजीन के काम करते वर्कर
- आवश्यक दस्तावेजों का अभाव
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए दोनों होटलों का खाद्य पंजीयन निलंबित कर
- खाद्य व्यवसाय तत्काल बंद कराया गया।
- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत केस दर्ज
- खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि दोनों मामलों में
- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत
- प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
- अनाज, दाल और डेयरी उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे
इसके अतिरिक्त—गुजरी, बालाघाट की अनाज दुकानों से दाल, चना, मटर और अनाज के 15 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए
चलित खाद्य प्रयोगशाला (MFTL) द्वारा बालाघाट व वारासिवनी क्षेत्र की डेयरियों से दूध, दही, पनीर, खोवा और मिठाई के 75 नमूने जांचे गए
रिपोर्ट आने के बाद अमानक पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे स्टेशन रोड पर जन-जागरूकता कार्यक्रम
रेलवे स्टेशन रोड, बालाघाट स्थित बाहुबली रेस्टोरेंट के सामने
जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें
खाद्य मिलावट की पहचान मिलावट से बचाव के उपाय की जानकारी आमजन को दी गई।
तिरोड़ी में भी कार्रवाई, नोटिस जारी
तिरोड़ी क्षेत्र में—
सत्कार होटल में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण पाए जाने पर
प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया दही व पेड़ा के नमूने जांच हेतु भेजे गए बीकानेर मिष्ठान, तिरोड़ी से खोवा और बर्फी के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए
अनियमितताओं पर सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया ये अधिकारी रहे मौजूद
इस संपूर्ण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे एवं गीता टांडेकर उपस्थित रहे।
आमजन से अपील
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि—केवल स्वच्छ और मानक खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें
किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को तुरंत सूचना दें
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0