खरगोन सड़क हादसा: खापरजामली में पिकअप पलटा, शादी से लौट रहे 16 लोग घायल

खरगोन जिले के खापरजामली में रिश्तेदारों से भरा पिकअप वाहन पलटा। हादसे में 16 लोग घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती।

Jan 24, 2026 - 22:32
Jan 29, 2026 - 16:19
 0  2
खरगोन सड़क हादसा: खापरजामली में पिकअप पलटा, शादी से लौट रहे 16 लोग घायल

खरगोन, अचल वार्ता।

जिले के खापरजामली क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदारों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

निजी वाहन और 108 एंबुलेंस से पहुंचे अस्पताल

जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप दुर्घटना में करीब 16 लोग जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विवाह के बाद देजा रस्म निभाने जा रहे थे

उपचाररत घायलों ने बताया कि सभी लोग गोपालपुरा टेमरनी निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। शनिवार को ग्राम गोपालपुरा निवासी भय्यू पिता रेलसिंग के विवाह के बाद देजा रस्म निभाने के लिए पिकअप वाहन से सिरवेल स्थित उनके ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान खापरजामली के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में घायल लोगों के नाम

पिकअप दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुनील देवरिया, राजेश उंकार, मदन रेवाराम, मयाराम करण सिंह, प्यारसिंग काल, डेबरिया गरलिया, हुकुम हेजरिया, मियान सिंह सखाराम, दुलीराम धुलसिंग, वेर सिंह कोटवाल, भायराम सिकाडिया, मंत्री अनारसिंग, कमल रमालिया, चंपालाल गुड्डू, रमेश खामसिंह (सभी निवासी गोपालपुरा) एवं बसंत मांगीलाल निवासी पिपलई शामिल हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0