शोभापुर पुल के पास नाले में मिला रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का शव, इलाके में हड़कंप

जबलपुर भारत के किस राज्य में स्थित है? जानिए जबलपुर का राज्य, भौगोलिक स्थिति और इससे जुड़ी संक्षिप्त जानकारी हिंदी में।

Jan 30, 2026 - 15:36
Feb 12, 2026 - 17:07
 0  2
शोभापुर पुल के पास नाले में मिला रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर का शव, इलाके में हड़कंप

जबलपुर, अचल वार्ता ।जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर पुल के समीप शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में पुलिस विभाग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एक सब-इंस्पेक्टर का शव मिला। सुबह नाले के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

  सूचना मिलते ही आधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि की। शिनाख्तगी के दौरान मृतक की पहचान मंगल प्रसाद गोटिया के रूप में हुई, जो पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे और मिल्क स्कीम, आधारताल क्षेत्र के निवासी थे।

  पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मंगल प्रसाद गोटिया रोज़ की तरह सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

  प्राथमिक तौर पर पुलिस साइलेंट अटैक को मौत का कारण मान रही है, हालांकि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0