77वां गणतंत्र दिवस: शिप्रा तट पर देशभक्ति का सैलाब, उज्जैन ने रचा इतिहास,सीएम ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में पहली बार शिप्रा तट पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

Jan 26, 2026 - 13:02
Feb 2, 2026 - 21:47
 0  3
77वां गणतंत्र दिवस: शिप्रा तट पर देशभक्ति का सैलाब, उज्जैन ने रचा इतिहास,सीएम ने किया ध्वजारोहण

भोपाल, अचल वार्ता।

देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय मुख्य समारोह उज्जैन में शिप्रा नदी के तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित यह समारोह देशभक्ति, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम बना। शहर में चारों ओर तिरंगा लहराता नजर आया और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समयबद्ध और गरिमामय रहा आयोजन

सोमवार सुबह ठीक 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रध्वज फहराया। इससे पहले वे सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय धुन के साथ हर्ष फायर किया गया और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत हुआ।

मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली, जवानों का निरीक्षण किया और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस का संदेश दिया।

परेड और डॉग स्क्वाड रहा आकर्षण का केंद्र

समारोह में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने अनुशासित और सटीक मार्च पास्ट कर अपनी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों की तालमेल और अनुशासन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा पुलिस का 12 सदस्यीय प्रशिक्षित स्पेशल डॉग स्क्वाड, जिसने अपने कौशल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

उज्जैन के लिए ऐतिहासिक दिन

शिप्रा तट पर आयोजित यह समारोह उज्जैन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। यह आयोजन न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने उज्जैन को राज्य स्तरीय आयोजनों के नए केंद्र के रूप में भी स्थापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0