सुल्तानपुर : डीएम के जनता दरबार में महिला फरियादी बेहोश, मचा हड़कप
थोड़ी देर में आ गया होश, बेटे का नाम निकलवाने के लिए लगा रही थी चक्कर।
सुलतानपुर, अचल वार्ता। कलेक्ट्रेट में जनता दरबार के दौरान एक फरियादी महिला बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी ने सीएमओ डॉक्टर भरत भूषण से बात कर एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए कहा। लेकिन तब तक महिला को होश आ गया। महिला अपने बेटे के साथ जनता दरबार में एक पुराने मामले की शिकायत लेकर पहुंची थीं।
यह मामला जमीन विवाद और उनके बेटे पर दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे से जुड़ा है। घटना 5 अक्टूबर की बताई जा रही है। महिला के परिवार के सदस्य फतेह बहादुर वर्मा के अनुसार, 5 अक्टूबर को पड़ोसियों द्वारा दीवार बनाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गाली दी और दौड़ाया। इस दौरान बसुली फेंककर मारी गई, जिससे फतेह बहादुर के पैर में चोट लगी और खून बहने लगा। उनके बेटे सुनील ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी।
फरियादी परिवार का आरोप है कि इस घटना में उनके बड़े बेटे अनिल के खिलाफ छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का दावा है कि अनिल घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे और अपनी बुआ के घर पर थे। परिवार ने विवेचक हरिकेश बहादुर सिंह के समक्ष 10 ग्रामीणों के बयान भी दर्ज कराए थे, जिन्होंने अनिल की अनुपस्थिति की पुष्टि की थी। महिला की मुख्य मांग अनिल का नाम मुकदमे से हटाना और छेड़खानी का मुकदमा समाप्त कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0