अम्बेडकर नगर : "धरती माता बचाओ" अभियान और "फार्मर रजिस्ट्री" पर कृषि भवन सभागार में अहम बैठक
अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता । कृषि भवन के सभागार में 'धरती माता बचाओ अभियान' और 'फार्मर रजिस्ट्री' को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती और किसानों के फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विस्तृत जानकारी दी गईऔर मृदा स्वास्थ्य पर जोर दिया।
उप कृषि निदेशक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 'धरती माता बचाओ अभियान' के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रसायनों के अत्यधिक प्रयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर वापस लौटना होगा जिससे धरती माता को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मुक्त करना होगा। जो केवल आने वाली पीढ़ियां के लिए भी अनिवार्य है और पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे जैविक खादों का अधिक प्रयोग करें और संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का इस्तेमाल करें।
बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी जिससे किसानों में पारदर्शिता आयेगी।
सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुँचेगा।जिससे बैंक ऋण और फसल बीमा की प्रक्रिया में तेजी आएगी।जो हर किसान का अपना एक यूनिक डेटाबेस होगा, जिससे कागजी कार्रवाई कम होगी।बैठक में उपस्थित जिले के थोक उर्वरक विक्रेता और प्रगतिशील किसानों ने भी अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाना है ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।
अंत में, किसानों को प्रशिक्षण देने और जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश के साथ बैठक संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0