अम्बेडकर नगर: बाइक रैली में हज़ारों लोगों की जुटी भीड़, शांतिपूर्ण तरीके से निकली जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा
विवेक मौर्य के नेतृत्व में अशोक जयंती पर सड़कों पर उतरा अभूतपूर्व युवा जोश
2500 बाइक सवारों ने विवेक मौर्य की अगुवाई में निकाली अभूतपूर्व बाइक रैली
झंडों, पटकों और बाइकों के काफिले से गूंजा शहर, जगह-जगह लगा रहा जाम
बाइक रैली में हज़ारों लोगों की जुटी भीड़, शांतिपूर्ण तरीके से निकली जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा
डॉ आंबेडकर, सरदार पटेल, अशोक स्तम्भ कर विवेक मौर्य व सर्वसमाज ने किया माल्यार्पण
सम्राट अशोक के सर्वससमाज समभाव व समानता के आदर्शों को फैलाने का लिया प्रण
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद में आज चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के मौके पर एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भाजपा नेता नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। जिले के कोने कोने से 2500 से ज़्यादा मोटरसाइकिल सवारों ने विवेक मौर्य के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जलालपुर रोड से कलेक्ट्रट तक अभूतपूर्व बाइक रैली निकाली। विवेक मौर्य के नेतृत्व में
कलेट्रेट स्थित डॉ आंबेडकर, पटेल नगर स्थित सरदार पटेल व तहसील तिराहे व पर अशोक स्तम्भ पर सर्वसमाज द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम भी हुआ। हाथों में झंडे और बाइकों के काफिले के साथ निकली इस रैली ने पूरे शहर का माहौल उत्साह से भर दिया। भाजपा नेता विवेक मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य सम्राट अशोक के विचारों और उनके आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना बताया गया। रैली में शामिल युवाओं ने अनुशासन और जोश के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
बाइक रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता विवेक मौर्य ने कहा “ राष्ट्र नायक, अखंड भारत के निर्माता और मानवता के प्रतीक सम्राट अशोक जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूँ। सम्राट अशोक सामाजिक सद्भाव के अग्रदूत थे। उनके शासन में यह सिद्धांत स्थापित किया गया कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए।
सम्राट अशोक ने समाज में फैले ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसे घोर निंदनीय विचारों को समाप्त करने का अभिनंदनीय कार्य किया और उनकी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए आज अकबरपुर में जिला मुख्यालय पर विशाल बाइक रैली का शांतिपूर्वक आयोजन हुआ।
इस बाइक रैली में सभी समाज व धर्म के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सम्राट अशोक के विचारों में अपनी आस्था दोहराई। जिले के कोने-कोने से 2500 से ज़्यादा मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ इस बाइक रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया जिसके लिए मैं उनका हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0