अम्बेडकरनगर : 3.5 लाख सामान्य मीटर हटाकर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर, खत्म होगी मीटर रीडर सेवा
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में 3.5 लाख साधारण बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जाएगा। मीटर रीडर सेवा समाप्त होगी, स्मार्ट मीटर ऑटो बिलिंग सिस्टम से बिल अपडेट करेगा।
अंबेडकरनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 3.5 लाख सिंगल फेज साधारण बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का निर्णय लिया है। इसके लागू होने के बाद मीटर रीडर की पारंपरिक सेवा समाप्त हो जाएगी, क्योंकि स्मार्ट मीटर ऑटो बिलिंग सिस्टम के माध्यम से हर महीने बिजली बिल अपडेट करेंगे।
अभी तक 38 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और नए कनेक्शन वाले घरों में भी यही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
स्मार्ट मीटर के फायदे और लागत
- स्मार्ट मीटर ऑटो बिलिंग सिस्टम से संचालित होंगे।
- पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
- स्मार्ट मीटर की लागत 6800 रुपये से घटाकर 2800 रुपये कर दी गई है।
- प्रीपेड विकल्प भी उपलब्ध है, लेकिन अब स्मार्ट मीटर अनिवार्य होगा।
मीटर रीडर सेवा पर असर
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीन 300 मीटर रीडर सेवा समाप्त हो जाएगी। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर सबडिवीजन में 4.3 लाख उपभोक्ताओं के लिए पुरानी रीडिंग सेवा अब बंद हो जाएगी।
संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, मीटर ने बताया कि स्मार्ट मीटर अभियान तेजी से चल रहा है और पुरानी मीटरों को हटाकर नई तकनीक को लागू किया जा रहा है।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0