लखनऊ एयरपोर्ट ने विंग इंडिया अवार्ड्स 2026 में जीता बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब
लखनऊ, अचल वार्ता। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित विंग्स इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 5 से 10 मिलियन पैसेंजर्स प्रति वर्ष कैटेगरी में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ लखनऊवासियों, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर हुए इस समारोह में जब लखनऊ का नाम पुकारा गया, तो पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (अडानी ग्रुप के नेतृत्व में पीपीपी मॉडल) की टीम ने यात्री अनुभव, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और सर्विस एक्सीलेंस पर लगातार काम किया। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अवॉर्ड सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्तर भारत में लखनऊ को प्रमुख एविएशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। आने वाले समय में यहां और विस्तार से यह क्षेत्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।
उत्कृष्टता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान
यह अवॉर्ड सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और FICCI के सहयोग से दिए जाते हैं, जो भारतीय विमानन क्षेत्र में उत्कृष्टता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0