विवेक मौर्य के प्रयासों से शहजादपुर में होगा शानदार महिला शौचालय का निर्माण
- विवेक मौर्य के प्रयासों से शहजादपुर में होगा शानदार महिला शौचालय का निर्माण
- राज्यसभा सांसद श्री संजय सेठ जी ने विवेक मौर्य की माँग पर किए ₹15 लाख मंजूर
- महिलाओं को हो रही भारी असुविधा के मद्देनजर दुकानदारों ने विवेक मौर्य से की थी शौचालय की मांग
- विवेक मौर्य का दावा: निकट भविष्य में कई अन्य राज्य सभा सांसदों की निधि भी अकबरपुर के विकास में उपयोग में लाई जाएगी
- शौचालय का निर्माण माताओं-बहनों की गरिमा व सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम
अकबरपुर/लखनऊ । भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य के प्रयासों से शहजादपुर बाजार में एक शानदार महिला शौचालय के निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया है। राज्य सभा सांसद संजय सेठ ने विवेक मौर्य की माँग पर अपने सांसद निधि से वार्ड नंबर-4 स्थित शहजादपुर बाजार में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए ₹15 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है, जिसका पत्राचार जिलाधिकारी अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला के माध्यम से शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि वर्षों से शहजादपुर बाजार में स्वच्छ शौचालय की माँग स्थानीय दुकानदारों द्वारा की जा रही थी जिसके पीछे कारण था कि शहजादपुर में शौचालय ना होने से दूर-दराज से खरीददारी करने आने वाली महिलाओं को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मातृशक्ति को हो रही इस असुविधा को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने विवेक मौर्य के समक्ष इस विषय को विगत दिनों उठाया, जिस पर तेजी से काम करते हुए विवेक मौर्य ने सांसद से धन की मंजूरी करा कर शौचालय निर्माण का रास्ता साफ़ कर दिया।
राज्य सभा सांसद संजय सेठ जी का आभार प्रकट करते हुए विवेक मौर्य ने कहा “ हर महिला को सम्मान व गरिमापूर्ण तरीके से अपना जीवन बिताने में शौचालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस महत्ता को समझते हुए देश भर में विगत 11 वर्षों के 12 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण कराया है। इसे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए "इज्जत घर" का नाम भी दिया गया है। विगत दिनों शहजादपुर बाजार के कुछ व्यापारियों ने बाजार में स्वच्छ शौचालय ना होने से हो रही कठिनाई से मुझे अवगत कराया। शहजादपुर बाजार जिले का सबसे बड़ा खरीददारी केंद्र जय एयर प्रतिदिन हजारों की संख्या में जनपद के कोने-कोने से लोग खरीददारी करने यहाँ आते हैं। स्वच्छ शौचालय ना होने की स्थिति में दूर-दराज से आने वाली माताओं-बहनों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है, और मजबूरीवश स्थानीय लोगों के घरों को खटखटाना पड़ता है। मैं राज्यसभा सांसद संजय सेठ जी का हृदयतल से आभारी हूँ कि मेरे एक निवेदन पर उन्होंने तुरंत अपनी सांसद निधि से 15 लाख रुपये हमारे अकबरपुर की माताओं-बहनों की सुविधा के लिए मंजूर कर दिए। साथ ही मैं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जी का भी विशेष आभार प्रकट करता हूँ। मैं भविष्य में इसी तरह देश के अन्य सांसदों की निधि से अकबरपुर के विकास को, यहाँ जनहित के कार्य को नई दिशा देने के लिए कार्यरत रहूँगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0