राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 220 विस्तारक 10 दिनों तक युवाओं के बीच करेंगे पंच परिवर्तन पर संवाद
हरदोई , अचल वार्ता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 220 विस्तारक दस दिवसीय शताब्दी अल्पकालिक विस्तारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी मना रहा है और आगामी कार्यक्रम को लेकर अल्पकालिक विस्तारक युवा कार्यक्रम को गति देंगे। युवाओं के मध्य कार्यक्रम में युवा गोष्ठी, महापुरुषों की गोष्ठी, समसामयिक विषय पर गोष्ठी, कैरियर काउंसलिंग,पूज्य संत रविदास की जयंती पर नाटक और गोष्ठी,भारत के गौरव गौरवशाली इतिहास पर गोष्ठी,और युवा भारत मंथन का कार्यक्रम होंगे। विभाग संघ चालक श्री शिव स्वरूप जी ने बताया कि आगामी कार्यक्रम की तैयार हेतु दस दिवसीय अल्पकालिक विस्तारक योजना हुई है। विभाग प्रचारक अमरजीत ने बताया कि पञ्च परिवर्तन के विषय को समाज के अंतिम व्यक्ति को समझना चाहिए और इसका अनुसरण तथा पालन करना चाहिए। जिला प्रचारक हरदोई अनिल ने बताया कि भारत की संस्कृत बहुत प्राचीन और त्याग की संस्कृति है। इक्सवी सदी भारत की सदी है और इसकी जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है। दस दिन अपने घर से दूर रहकर किसी न किसी मंडल और बस्ती में रहना होगा बिना किसी मानदेय के दस दिन कॉलेज,हॉस्टल,कोचिंग,गुरुकुल लाइब्रेरी आदि में युवाओं के बीच संवाद के माध्यम कार्यक्रम को गति देंगे। इस अवसर पर माननीय सह जिला संघ चालक तेजेंद्र जी सह जिला कार्यवाह राम प्रताप जी सभी खंड और नगर के टोली व कार्यकर्ता तथा विचार परिवार के कार्यकर्ता बंधु आदि।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0