प्राइवेट स्कूलों में छात्र शोषण के खिलाफ ABVP ने DM को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर , अचल वार्ता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जलालाबाद इकाई ने प्राइवेट विद्यालयों में छात्रों के शोषण के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन बच्चे को अपनी तय दुकानों से महंगी किताबें (5,000 से 10,000 रुपये तक), ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपते हुए ABVP के प्रांत सहमंत्री संजय गुप्ता ने कहा, "स्कूलों में छात्रों पर मानसिक दबाव बनाकर शोषण किया जा रहा है। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल, रोजी पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल समेत अन्य संस्थानों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इन पर छापा मारकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि शोषण रुके।" ABVP कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिला प्रशासन तत्काल जांच करे और दोषी प्रबंधनों पर कड़ी कार्यवाही करे। इस मुद्दे पर अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0