अंतरराष्ट्रीय जुआ व असलहा सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Apr 10, 2026 - 19:07
Apr 10, 2026 - 19:49
 0  7

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 अंतरराज्यीय जुआरियों और असलहा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से 4,91,000 रुपये नगद, कई अवैध हथियार, कारतूस, ताश के पत्ते तथा दो वाहन बरामद किए हैं।

फार्महाउस के पास चल रहा था जुआ का बड़ा खेल

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी के निकट पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में 10 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम रंगीलानगर में मरघट के पास स्थित फार्महाउस के पास छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वहां जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी भुईफोरवानाथ मेला मैदान, थाना कोतवाली सदर, खीरी

सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित पुत्र स्व. यमुना दीन दीक्षित निवासी राजाजीपुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, खीरी

प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन पुत्र श्याम किशोर गुप्ता निवासी शिव कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर, खीरी

पप्पू उर्फ जफर पुत्र चुन्ना निवासी मोहल्ला गोटैय्या बाग, थाना कोतवाली सदर, खीरी

फैजान पुत्र स्व. एजाज हुसैन निवासी मोहल्ला संकटा देवी, थाना कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी

अरुण कुमार वर्मा पुत्र सुनील दत्त वर्मा निवासी छाउछ, थाना कोतवाली सदर, खीरी

बरामद सामान

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया:

मालफड़: ₹4,15,000

जामा तलाशी से नगद: ₹76,000

02 पिस्टल

04 जिंदा कारतूस (.32 बोर)

04 तमंचा (.315 बोर)

05 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

52 ताश के पत्ते

एक विटारा ब्रेजा कार (UP31BD7155)

एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP31CB3670)

मुकदमा दर्ज, वाहन सीज

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 263/2026 के तहत धारा 3/4 जुआ अधिनियम तथा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

साथ ही दोनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

कई अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कई लोग हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी भी हैं।

सुनील कुमार दीक्षित थाना कोतवाली सदर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 185ए) है।

पप्पू उर्फ जफर का गैंग पंजीकरण नंबर D-0023/2008 है और वह हिस्ट्रीशीटर नंबर 250ए है।

फैजान भी हिस्ट्रीशीटर (नं. 397ए) है और उस पर जुआ व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू पर भी हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0