मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: खीरी में 25.51 लाख वोटर, एक हफ्ते तक निरीक्षण का मौका
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत शुक्रवार को जनपद में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार सूची के अनुसार अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25,51,741 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अंतिम प्रकाशन के समय जनपद में कुल 340 मतदान केन्द्र, 3283 मतदेय स्थल तथा 3283 बीएलओ हैं एवं आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल मतदाता 2384070 थे कुल परिवर्धन 188386, तथा कुल अपमार्जन 20715 के उपरान्त अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल मतदाता 2551741 हैं। एक सप्ताह तक कर सकेंगे निरीक्षण
अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। मतदाता यहां जाकर अपना अथवा अपने परिजनों का नाम आसानी से सत्यापित कर सकते हैं।जनसामान्य अपनी सुविधा के अनुसार मतदाता सूची का अवलोकन जिला प्रशासन की वेबसाइट: https://kheri.nic.in/, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट: https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर भी कर सकते हैं। *दलों को सौंपी गई सूची* अंतिम प्रकाशन के अवसर पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्तर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई। बैठक में कांग्रेस के जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बसपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर गौतम, भाकपा (माले) के जिला सहसचिव राजेन्द्र प्रसाद यादव, सपा के जिला सचिव मो. उमर एडवोकेट, भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री गंगाराम एडवोकेट, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा व जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हासिम सिद्दीकी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- ब्युरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0