कस्ता क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता तेज, फत्तेपुर बैठक में रणनीति तय
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । जनपद के थाना मैगलगंज क्षेत्र स्थित फत्तेपुर के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में कस्ता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब की जयंती को भव्य रूप से मनाने तथा मितौली में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगास्थितमी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद उप रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। साथ ही कस्ता विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण है। बैठक में गन्ना समिति मैगलगंज के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, जिला मंत्री अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मितौली मंडल मंत्री वीरेन्द्र कुमार अर्कवंशी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान अंबेडकर जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें संगोष्ठी, माल्यार्पण एवं जनजागरूकता अभियान शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0