अयोध्या : रास्ते की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला
बीकापुर ,अयोध्या, अचल वार्ता। रामपुर परेई वार्ड में बुधवार शाम रास्ते की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम पर हमला हो गया। राजस्व लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखपाल भीम सिंह के अनुसार, नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व टीम रास्ते की नाप-जोख करने गई थी। इस दौरान धनेश्वर यादव, संतोष यादव, रीता यादव समेत अन्य ने हंगामा कर सरकारी दस्तावेज फाड़ने की कोशिश की और धारदार हथियार लेकर राजस्व टीम को दौड़ा लिया।
मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव में आए, लेकिन आरोपियों ने दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0