जौनपुर: मानसिक दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह का शुभांरभ

Dec 3, 2025 - 22:10
Jan 18, 2026 - 10:46
 0  1
जौनपुर: मानसिक दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह का शुभांरभ

जौनपुर, अचल वार्ता।  सिकरारा विकासखंड के सृजन संस्था, कैलाश चौक, सुंगुलपुर (निकट सनबीम स्कूल, कुल्हनामऊ), जौनपुर में मानसिक मंद एवं मानसिक निराश्रित दिव्यांगजन हेतु "पूजा आश्रय गृह (पूजा होम केयर)" का शुभांरभ, विश्व दिव्यांगता निवारण दिवस के दिन किया गया।आश्रय गृह का शुभांरभ डॉ. संजय मिश्रा, अध्यक्ष, सृजन संस्था द्वारा फीता काट कर हुआ। 

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहाँ की ऐसा अक्सर देखा गया है की मनसिक रूप से दिव्यांग को लोग घर से निकाल देते है और रोड पर इधर-उधर भटकने पर मजबूर कर देते है I ऐसे लोगो के लिए अपने शहर में ये पहला आश्रय गृह है 

कार्यक्रम का सम्बोधन डॉ. ललित कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन, समन्वयक, सृजन संस्था ऋषभ उपाध्याय ने किया I इस अवसर पर पूजा मिश्रा, सरिता जैसवार ,रौशनी उपाध्याय, मीना जायसवाल, सीमा मिश्रा, अखिलेश यादव, अनामिका सिंह, श्रीमती सुमन देवी, प्रिया मौर्या ने कार्यक्रम का सफल बनाने में अपना योगदान दिया I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0