जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत, जिवली बाजार के पास मिला शव

Feb 14, 2026 - 20:53
Feb 26, 2026 - 09:52
 0  0
जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत, जिवली बाजार के पास मिला शव

गौराबादशाहपुर ,जौनपुर, अचल वार्ता।  आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार स्थित यूबीआई बैंक के निकट शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीतीश यादव (24) पुत्र योगेंद्र, निवासी सेनुरी सरायमीर आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह ठेकमा स्थित एक टेंट हाउस में कर्मचारी था और शुक्रवार सुबह अपनी मौसी के घर ग्राम कुरेथू, थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर जाने के लिए निकला था।

   ग्रामीणों ने शव के पास चप्पलें रखी देख कई तरह की अटकलें लगाईं, लेकिन पुलिस ने प्रथम दृष्टया सड़क हादसे की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, नीतीश दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई नितिन यादव ने बरदह थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0