जौनपुर : युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

May 1, 2026 - 22:43
 0  0
जौनपुर : युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

जौनपुर , अचल वार्ता। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 44 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हकारीपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम पुत्र स्व. श्याम बहादुर गौतम के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में शोक छा गया।

अजीत कुमार ने बीती रात अपने घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर झूलता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पत्नी नगीना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने गांव के ही सुभाष गौतम पुत्र बुझारत गौतम को अपनी जमीन का मुवायदा (समझौता) किया था। जब अजीत के पास पैसे आ गए तो उन्होंने मुवायदा वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन सुभाष गौतम ने मना कर दिया। नगीना देवी का आरोप है कि सुभाष गौतम उनके पति को मुवायदा वापस न करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर अजीत ने यह कदम उठाया।

सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लिया। नगीना देवी की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जौनपुर भेजा गया है।और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई  है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0