जौनपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर

May 1, 2026 - 22:36
 0  0
जौनपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराबादशाहपुर बाईपास पर लीलहा पुलिया चोरसंड के पास शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा। आजमगढ़ जिले के थाना बरदह अंतर्गत ग्राम सतैनी निवासी 37 वर्षीय संतोष यादव, 32 वर्षीय राम जग और 40 वर्षीय जगबंधु एक ही बाइक पर सवार होकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बाईपास पर लीलहा पुलिया के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 स्थानीय लोगों की मदद से सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के जरिए तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, संतोष यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि राम जग का दाहिना पैर और जगबंधु का दाहिना हाथ टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0