जौनपुर: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में शोक की लहर

Mar 1, 2026 - 17:26
 0  2
जौनपुर: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय में शोक की लहर

गौराबादशाहपुर, जौनपुर, अचल वार्ता। शहादत-ए-मजलूमाना आयतुल्लाह सैयद अली खामेनई की खबर-ए-गम ने आलम-ए-शीयत ही नहीं बल्कि आलम-ए-इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यकीनन यह गम नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है। लोग जगह-जगह एक-दूसरे को रो-रो कर पुरसा दे रहे हैं। इसी सिलसिले में मौलाना सैयद अली अब्बास हायरी इमाम-ए-जुमा बमैला गौराबादशाहपुर ने भी लोगों को पुरसा देते हुए कहा कि आयतुल्लाह सैयद अली खामेनई सिर्फ एक मुल्क के सुप्रीम लीडर ही नहीं थे। बल्कि एक बड़े धर्म-गुरु भी थे। पूरी दुनिया के शिया समुदाय की आस्था उनसे जुड़ी हुई थी।

अमेरिका और इजराइल ने जंग जबरदस्ती उन पर थोपी है। याद रहे जंग में क़ुर्बानी देनी ही पड़ती है। ईरान इन शहादतों से कमजोर नहीं होगा। ईरान एक हस्ती से नहीं, एक सिस्टम से चलता रहा है। हस्तियां आती-जाती रहेंगी, मगर सिस्टम और ईरान चलता रहेगा। हर ज़ालिम एक न एक दिन अपने अंजाम तक जरूर पहुंचेगा। शोक व्यक्त करने वालों में एडवोकेट मेहदी हसन, एडवोकेट रजा मेहदी, तौकीर हसन, हसन रजा, परवेज हसन, मोहम्मद रजा, सैयद हसन, आदि लोग शामिल रहे।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0