जौनपुर : सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र हिमांशु ने किया नाम रोशन

May 12, 2026 - 20:30
 0  1
जौनपुर : सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र हिमांशु ने किया नाम रोशन

गौराबादशाहपुर , जौनपुर, अचल वार्ता । उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित प्रतिष्ठित टीपीएल नेशनल लीग में सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के कक्षा नौ के होनहार छात्र हिमांशु मौर्य ने अपनी शानदार और घातक गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर हिमांशु ने न सिर्फ अपनी टीम यूपी को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाई। बल्कि पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का खिताब भी अपने नाम किया।

फाइनल मैच में हिमांशु की सटीक लाइन लेंथ और तेज गेंदबाजी के सामने विपक्षी बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत उनकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर टीपीएल नेशनल लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

  विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल, मैनेजर रोहित प्रताप पाल, प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज, वाइस प्रिंसिपल अशोकन मीनगोथ एवं समस्त शिक्षण स्टाफ ने छात्र हिमांशु मौर्य और उनके कोच शिवम यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में हिमांशु मौर्य और कोच शिवम यादव को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि हिमांशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम और ऊंचा करेंगे।

सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी लगातार शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0