जौनपुर: डाकघर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर मुख्य डाकघर पर धरना

जौनपुर में AIPEU के आह्वान पर डाकघर कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर पर धरना दिया। पुरानी पेंशन, डीए विलय और अंतरिम राहत सहित कई मांगें उठाईं।

Feb 12, 2026 - 22:56
 0  1
जौनपुर: डाकघर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन सहित कई मांगों को लेकर मुख्य डाकघर पर धरना

जौनपुर, अचल वार्ता। क्रांतिकारी कर्मचारी संगठन AIPEU के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जौनपुर में डाकघर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंच अवधि में मुख्य डाकघर मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार एवं विभागीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

ये रहीं प्रमुख मांगें

धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगें इस प्रकार रखीं—

  • पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल की जाए
  • 50 प्रतिशत डीए/डीआर को मूल वेतन में विलय किया जाए
  • 1 जनवरी 2026 से 20 प्रतिशत अंतरिम राहत (IR) प्रदान की जाए
  • मृतक आश्रितों पर लगाए गए 5 प्रतिशत कोटे की सीमा समाप्त की जाए
  • विभाग में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए
  • AIPEU कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिशोधात्मक कार्रवाई तत्काल बंद की जाए

कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : नेता

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर्मचारी नेता हरिशंकर यादव (प्रांतीय उपाध्यक्ष व मंडली सचिव) ने किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के कर्मचारी वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे शामिल

धरना-प्रदर्शन में मनोज, अवधेश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, सुशील वर्मा, धर्मजीत, अनिकेत, मनोज यादव, आनंद उपाध्याय, राहुल चौहान, प्रिया यादव, नुजहत फातिमा, सोनाली, विक्रांत सिंह, ऋषिकेश, अंकित यादव, विवेक सिंह, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाया।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0