जौनपुर: छात्र छात्राओं द्वारा गीत नृत्य सुनकर लोग भाव विभोर

Feb 14, 2026 - 21:06
 0  1
जौनपुर: छात्र छात्राओं द्वारा गीत नृत्य सुनकर लोग भाव विभोर
प्रतीकात्मक फोटो

महराजगंज ,जौनपुर, अचल वार्ता। क्षेत्र के गड़ेरिहा स्थित श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान पर शनिवार धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया । जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।छात्र,छात्राओं द्वारा संगीत,गीत,नृत्य,नाट्य कला,रामायण प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गये।

अतिथि विधान परिषद सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उमेश द्विवेदी रहे ।

उन्होंने कहा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को भी परिवार सहित कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान किया है। जल्द आपकी सेवा नियमावली व मानदेय देने पर भी सरकार विचार कर रही है। दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट विद्यालय खोलकर शिक्षा की व्यवस्था करना एक बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है। प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता आगंतुकों को साल और मोमेंटो भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

  इस मौके पर प्रधानाचार्य अंकला गुप्ता, डायरेक्टर हेमंत गुप्ता जयंती यादव, शार्दुल सम्राट सिंह, राम दुलार यादव,देवेन्द्र सिंह, राजमणि गौतम,रामपाल पाल गुप्ता,हेमंत गुप्ता, राकेश उपाध्याय,राकेश मिश्रा सहित लोग मौजूद रहे।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0