सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है जनता दर्शन - केशव मौर्य

Nov 10, 2025 - 16:49
Nov 25, 2025 - 17:32
 0  9
सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है जनता दर्शन - केशव मौर्य

लखनऊ, अचल वार्ता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचेलोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। 

    जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसके उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी जनसमस्या के समाधान में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

   उन्होंने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत सामने आती है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों व पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी पीड़ित को निराश नहीं लौटना चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हर व्यक्ति को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता है। समस्याओं का त्वरित व संतोषजनक समाधान अधिकारियों की जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। 

 उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और किसी को भी बार.बार भटकना नहीं पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0