अम्बेडकर नगर: महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का डीएम–एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

Feb 12, 2026 - 22:41
Feb 12, 2026 - 22:43
 0  11
अम्बेडकर नगर: महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का डीएम–एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनपद के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों—शिवबाबा धाम तथा शिवलाघाट शहजादपुर सहित अन्य स्थलों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुचारु आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं प्रभावी भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

साफ-सफाई, पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश

डीएम अनुपम शुक्ला ने जनपद के सभी संबंधित स्थलों पर

  • नियमित साफ-सफाई
  • समुचित प्रकाश व्यवस्था
  • पेयजल की उपलब्धता
  • अस्थायी शौचालय
  • स्वास्थ्य सुविधाएं
  • आवश्यक दिशा-सूचक एवं सूचना संकेत पट्ट

की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण आयोजन का आह्वान

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने की बात कही।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अकबरपुर विशाल सारस्वत, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

- अमित प्रजापति 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0