सुल्तानपुर: संकल्प दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

सुलतानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 21 किलो का केक काटा और मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Jan 13, 2026 - 18:36
Jan 21, 2026 - 21:58
 0  2
सुल्तानपुर: संकल्प दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

जिला कांग्रेस कमेटी में प्रियंका गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, 21 किलो का केक काटा..

संगठन मजबूत करने और मनरेगा बचाने का लिया गया संकल्प..

सुलतानपुर, अचल वार्ता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए 21 किलोग्राम का केक काटा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिली है। उन्होंने निकाय चुनावों और संगठन विस्तार में प्रियंका गांधी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनका जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और संकल्प का दिन है।

मनरेगा और वोटर लिस्ट को लेकर लिया संकल्प...

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के पुराने स्वरूप को बहाल कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी कि किसी भी जीवित मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न हटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर जनता की आवाज बनेगी।

कांग्रेस को फिर ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर खान ने कहा कि सभी कांग्रेसी प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए हैं और संकल्प लिया गया है कि कांग्रेस पार्टी को उसकी पुरानी ऊंचाइयों पर वापस ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के सम्मान में ‘मैजिक केक शॉप’ द्वारा 21 किलो का विशेष केक तैयार किया गया था, जिसे वाहन में न आ पाने के कारण कार्यकर्ताओं को पैदल ही लाना पड़ा।

पंचायत और बिहार चुनाव को लेकर रणनीति...

जफर खान ने बताया कि आगामी पंचायत और बिहार चुनावों को लेकर भी पार्टी पूरी तरह सक्रिय है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एसआईआर के माध्यम से किसी भी कार्यकर्ता का नाम मतदाता सूची से न हटे। पंचायत स्तर पर मजबूत उम्मीदवार उतारकर उन्हें जिताने का कार्य किया जाएगा।

प्रियंका गांधी फैंस एसोसिएशन ने भी मनाया जन्मदिन

उधर प्रियंका गांधी फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव के दरियापुर स्थित कैंप कार्यालय पर भी प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सेवादल प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा एवं सुरेश चंद्र मिश्रा द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में वरुण मिश्रा, राहुल तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, एडवोकेट जफर अहमद, रंजीत सिंह सलूजा, मोहसिन सलीम, सलाउद्दीन हाश्मी, राहुल त्रिपाठी, नफीस फारूकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का शुभारंभ

12 से 29 जनवरी तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

सुलतानपुर, अचल वार्ता । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी से 29 जनवरी तक जिले के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पत्र ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, रोजगार सेवकों और श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं के माध्यम से मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के महत्व पर चर्चा की जाएगी और मजदूरों को उनके संवैधानिक रोजगार अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0