हरदोई : बाढ़ से पहले पूरे हों कटाव निरोधक कार्य, गुणवत्ता से न हो समझौता : जिलाधिकारी
हरदोई, अचल वार्ता । जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को तहसील सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम जनियामऊ में गर्रा नदी के दाहिने तट पर चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराए जाएं, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का पूरा होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटाव निरोधक कार्य पूरे होने से नदी किनारे बसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा तथा किसानों की बहुमूल्य फसलें, आवास और अन्य संपत्तियां बाढ़ एवं कटान के खतरे से सुरक्षित रह सकेंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि मानसून के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जाए और संवेदनशील क्षेत्रों को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0