जंतर-मंतर पर AAP का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल बोले—सच की जीत हुई

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने शक्ति प्रदर्शन किया। सिसोदिया ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया, भगवंत मान और गोपाल राय ने भाजपा पर हमला बोला।

Mar 1, 2026 - 18:01
 0  1
जंतर-मंतर पर AAP का शक्ति प्रदर्शन, केजरीवाल बोले—सच की जीत हुई

आबकारी मामले में बरी होने के बाद पहली बड़ी जनसभा, सिसोदिया ने PM बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली, अचल वार्ता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आम आदमी पार्टी की विशाल जनसभा में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। आबकारी मामले में बरी होने के बाद यह केजरीवाल का पहला बड़ा सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

गोपाल राय ने न्यायपालिका का किया धन्यवाद

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने न्यायाधीशों का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा चाहे किसी भी अदालत में चली जाए, वह केजरीवाल की छवि खराब नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा,

“अरविंद केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे।”

सिसोदिया का कार्यकर्ताओं से आह्वान

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि

“ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सच्चाई के साथ उनका सामना करना होगा।”

भगवंत मान ने भी भरी हुंकार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बनकर देश की राजनीति में नया विकल्प पेश कर रही है।

कर्मचारियों और हटाए गए कर्मियों की बड़ी मौजूदगी

  • जंतर-मंतर की इस जनसभा में
  • नौकरी से निकाले गए बस मार्शल,
  • चालक और कंडक्टर,
  • तथा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर और नर्स

बड़ी संख्या में शामिल हुए। इन सभी ने आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की और न्याय की मांग उठाई।

भाजपा पर सीधा हमला

सभा के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0