भाजपा में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस
- केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सदस्यता पर्ची देकर दिलाई सदस्यता
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की सदस्यता वाली पर्च के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का बेहद अहम और बड़ा दिन है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा ने देश के लोगों की सेवा करने का मुझे जो अवसर दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। भाजपा सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है, जिसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निवर्हन करूंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0