अयोध्या से वृंदावन तक निकलेगी "सनातन हिंदू एकता पदयात्रा"

Nov 6, 2025 - 16:52
Nov 21, 2025 - 22:09
 0  8

हिंदू राष्ट्र, गौ-धरोहर और रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की होगी मांग

अयोध्या, अचल वार्ता। रामनगरी अयोध्या से 7 नवंबर को "सनातन हिंदू एकता पदयात्रा" की शुरुआत होगी, जो 16 नवंबर तक चलेगी। यह पदयात्रा अयोध्या से वृंदावन तक निकाली जाएगी।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने, गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिलाने और रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने की मांग को लेकर देशव्यापी जनजागरण करना है।तपस्वी जी की छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने इस पदयात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि यह यात्रा हिंदू एकता और धर्म रक्षा का प्रतीक होगी। उन्होंने देशभर के सनातन धर्मावलंबियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0