लखीमपुर खीरी : अवैध खनन पर 62 वाहन सीज, ₹18.95 लाख वसूली

Jul 10, 2026 - 16:58
 0  0
लखीमपुर खीरी : अवैध खनन पर 62 वाहन सीज, ₹18.95 लाख वसूली

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । डीएम अंजनी कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग का अभियान लगातार जारी है। माह जून 2026 में एम-चेक ऐप के माध्यम से करीब 300 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए 62 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 18.95 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।

खनन विभाग के अनुसार गत वर्ष जून 2025 तक 78 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक कुल 110 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 38.70 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

खान अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में साधारण बालू या मिट्टी का अवैध खनन अथवा परिवहन न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन या परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन, चालक, वाहन स्वामी एवं भू-स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0