अम्बेडकर नगर: प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का हुआ भव्य स्वागत, व्यापारियों ने बस संचालन बहाली की रखी मांग

Sep 20, 2025 - 20:18
Oct 26, 2025 - 01:37
 0  28
अम्बेडकर नगर: प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का हुआ भव्य स्वागत, व्यापारियों ने बस संचालन बहाली की रखी मांग

अम्बेडकरनगर/बसखारी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक का शनिवार को बसखारी बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने से पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाअध्यक्ष विकास मोदनवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और व्यापारियों व आमजन से संवाद किया।

  इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार व्यापारी व आमजन हित के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। जीएसटी में छूट से गरीब परिवारों को राहत मिली है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचा रही है। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व स्थानीय व्यापारियों ने बसखारी बाजार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद होने से आमजन व व्यापारियों को हो रही परेशानी से उन्हें अवगत कराया।

 व्यापारियों ने पुनः पूर्ववत बस संचालन शुरू कराने की मांग रखी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुग्रीव कनौजिया, गगन बाल गोविंद मौर्य, जितेंद्र साहू, विनीत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0