लखीमपुर खीरी : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के मामले में वांछित चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरधान पुलिस ने ममता देवी पत्नी पवनराज उर्फ गुड्डू निवासी जमैठापुरवा, मजरा जमैठा, थाना फरधान को शनिवार को गुमचीनी चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला थाना फरधान पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 217/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के अंतर्गत वांछित चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपी को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को निरीक्षक अपराध इन्साफ अली, आरक्षी आतिफ तथा महिला कांस्टेबल संगीता की टीम ने अंजाम दिया। जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार रंग ला रहा है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचने के लिए चाहे कितनी भी कोशिश कर ली जाए, अपराधियों को अंततः न्यायालय के कटघरे तक पहुंचना ही होगा। फरधान पुलिस की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0