मूसलाधार बारिश से हरदोई नगर जलमग्न, सड़कों परसपा नेता ने चलायी नाव—नगरपालिका के दावों पर उठे सवाल

Aug 19, 2026 - 19:48
Aug 19, 2026 - 19:56
 0  14
मूसलाधार बारिश से हरदोई नगर जलमग्न, सड़कों परसपा नेता ने चलायी नाव—नगरपालिका के दावों पर उठे सवाल

हरदोई , अचल वार्ता । भारी बारिश के बाद शहर की कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। 

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने जलभराव वाली सड़कों पर नाव चलाकर नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामदत्त चौराहे से बावन चुंगी रोड, डा.भूरा वाली गली, बैटगंज तथा आशा नगर गेट वाली गली में नाव चलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ने कहा कि बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक एवं भाजपा सरकार मे मंत्री के आवास वाले रोड और चारो तरफ गलियां ऑन रोड तालाब तब्दील हो गई और पूरे शहर का क्या हालत होगा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष बारिश में यही स्थिति पैदा होती है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, अंकित सिंह, सोनू गुप्ता, राम रईस, आलोक, रंजीत आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0