चेहरे को चमकदार बनाने में दूध का उपयोग हो सकता है लाभदायक

Jan 30, 2026 - 12:56
Feb 12, 2026 - 17:06
 0  1
चेहरे को चमकदार बनाने में दूध का उपयोग हो सकता है लाभदायक

  "चेहरे की खूबरसूरती के लिए महिलाएं तरह तरह से उपाय करती हैं लेकिन फिर भी परिणाम सकारात्मक नहीं मिलता है। यदि आपके साथ भी ऐसी की समस्या है तो आप भी कुछ घरेलू उपाय आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं। रसोईघर में उपलब्ध दूध से भी आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर दूध लगाने से होने वाले फायदों के बारे में।"

धूल व प्रदूषण के कारण चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने में दूध मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच दूध को हाथों में लेकर कुछ देर चेहरे पर मसाज करें। कुछ दिनों में चेहरा चमकदार हो जाएगा। रूखी त्वचा को सामान्य बनाए रखने के लिए दूध का उपाय बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए 1 चम्मच दूध से त्वचा की मसाज करने से यह दाग-धब्बे को दूर करता है। 

कील-मुंहासे करने में मददगार साबित हो सकता है दूध

यदि चेहरे पर भी कील मुंहासे हैं तो दूध से रोजाना चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से कुछ दिनों में कील मुंहासे काफी कम हो जाते हैं।

रूखी त्वचा में को ठीक करने में सहायक

यदि आपकी त्वचा रूखी है तो रोजाना चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से इसकी ड्राइनेस खत्म हो जाएगी। इसके लिए ठंडा दूध को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद उसे धो लें। ऐसा करने से त्वचा मुलायम हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0