पीलीभीत:अचानक चार किसानों का गन्ना जलने से मची अफरा-तफरी
पूरनपुर,पीलीभीत। अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लगने के चलते चार किसानों का गन्ना जलकर राख हो गया। गन्ना जलने की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कई एकड़ गन्ना जल कर राख हो चुका था।
तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया महाराजपुर में अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लगने से चार किसानों का गन्ना जलकर खाक हो गया। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बूधवार दोपहर एक बजे जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान महेश का लगभग तीन बीघा गन्ना जल गया। वहीं सतीश निवासी उदयपुर खुर्द का करीब सात बीघा गन्ना आग की चपेट में आ गया। इसके अलावा बहादुर निवासी लालपुर अमर्त का लगभग ढाई एकड़ गन्ना भी जल गया। एक अन्य किसान की भी गन्ना आग से जल गया।
बताया जा रहा है कि अचानक खेतों से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आस-पास के खेतों को बचा लिया गया। घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।
- शैलेन्द्र शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0