पीलीभीत : कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बनी शोपीस,वर्षों से मनरेगा भवन में खा रही धूल

Mar 17, 2026 - 09:12
 0  0
पीलीभीत : कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बनी शोपीस,वर्षों से मनरेगा भवन में खा रही धूल

पूरनपुर, पीलीभीत, अचल वार्ता । विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत महद खास में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खरीदी गई कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पिछले करीब ढाई वर्षों से नरेगा भवन परिसर में खड़ी धूल फांक रही है। गाड़ी का अब तक किसी भी प्रकार से उपयोग न होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

  ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए पंचायत की ओर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी खरीदी गई थी, ताकि गलियों और मोहल्लों से नियमित रूप से कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया जा सके। लेकिन गाड़ी खरीदने के बाद उसे उपयोग में ही नहीं लाया गया और वह नरेगा भवन परिसर में खड़ी-खड़ी जंग खा रही है।

 ग्रामीणों का आरोप है कि यदि इस गाड़ी का सही तरीके से उपयोग किया जाता तो गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती थी और लोगों को कूड़ा इधर-उधर फेंकने की समस्या से भी राहत मिलती। वहीं पंचायत की इस लापरवाही के कारण सरकारी धन का भी सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को जल्द से जल्द उपयोग में लाकर गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0