पीलीभीत: सपा नीतियों को घर- घर तक पहुंचा रहे धनपति वर्मा

Feb 14, 2026 - 21:37
 0  1
पीलीभीत: सपा नीतियों को घर- घर तक पहुंचा रहे धनपति वर्मा
  • ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत

पीलीभीत, अचल वार्ता। शनिवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा 128 विधानसभा बरखेड़ा के अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने क्षेत्र के ग्राम विधिपुर, पिपरिया भज्जा, इटोरिया और बिहारीपुर में व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। गांव-गांव पहुंचे धनपति वर्मा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूल मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र समाजवादी रंग में रंगा नजर आया।

 अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान धनपति वर्मा ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों को समझा और भरोसा दिलाया कि समाजवादी विचारधारा ही उनके अधिकारों की सच्ची संरक्षक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आम जनता को मिल रहा है।

  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसान, नौजवान और गरीब वर्ग को प्राथमिकता दी है। छात्र- छात्राओं को लैपटॉप वितरण, बेहतर सड़क नेटवर्क, 108 एंबुलेंस सेवा और किसानों के लिए राहतकारी योजनाएं समाजवादी सोच की पहचान रही हैं। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी कार्यों से होता है, और यह कार्य समाजवादी सरकार ने करके दिखाया है।वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए धनपति वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है एक ऐसी सरकार की, जो जनता के दर्द को समझे और समाधान के लिए ईमानदारी से काम करे।

  कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों का उत्साह, समर्थन और विश्वास यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि बरखेड़ा क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा की जड़ें मजबूत हो रही हैं। जनसंपर्क अभियान ने यह साबित कर दिया कि धनपति वर्मा एडवोकेट क्षेत्र की जनता के बीच एक मजबूत, लोकप्रिय और भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में उभर रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0