पीलीभीत : सुलभ शौचालय व आयुर्वेदिक अस्पताल की भूमि पर दुकान निर्माण योजना का विरोध

Feb 14, 2026 - 21:43
 0  1
पीलीभीत : सुलभ शौचालय व आयुर्वेदिक अस्पताल की भूमि पर दुकान निर्माण योजना का विरोध
सांकेतिक फोटो

पीलीभीत, अचल वार्ता। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देव स्वरूप आर्य ने नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सुलभ शौचालय और आयुर्वेदिक अस्पताल की भूमि पर दुकानों के निर्माण की प्रस्तावित योजना पर सवाल उठाए हैं।

  उन्होंने इसे जनहित के विपरीत बताते हुए सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर नगरवासियों से अपनी राय व्यक्त करने की अपील की है। देव स्वरूप आर्य का कहना है कि महिला स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सुलभ शौचालय एवं आयुर्वेदिक अस्पताल की यह बेशकीमती भूमि सार्वजनिक उपयोग की है। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन उक्त भूमि पर जल्दबाजी में दुकानों का निर्माण कराने की तैयारी कर रहा है, जबकि नगर में अब तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का अभाव है।

   उन्होंने सुझाव दिया कि उक्त स्थान पर यदि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना की जाए तो यह जनहित में अधिक उपयोगी साबित होगा। इसे अपनी निजी राय बताते हुए उन्होंने सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस मुद्दे पर खुलकर विचार रखने का आह्वान किया है।

  सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 15 फरवरी शनिवार दोपहर 12 बजे संबंधित स्थल पर एकत्र होकर अपनी बेबाक राय रखें, ताकि जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0