पीलीभीत: बरखेड़ा में सपा नेता का जनसंपर्क अभियान तेज,ग्रामीणों का मिल रहा समर्थन
धनपति वर्मा बोले जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे
पीलीभीत, अचल वार्ता। बरखेड़ा क्षेत्र में समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष धनपति वर्मा ने बुधवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।ग्राम दियूरी, दियूरा, मानपुर हटुआ और कल्याणपुर नौगामा में घर-घर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
गांवों की चौपालों पर जुटी भीड़ के बीच ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को प्रमुख मुद्दा बताया। कई स्थानों पर टूटी सड़कों और अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आई।
इस पर धनपति वर्मा ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी आमजन की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा, “समाजवादी विचारधारा न्याय, समानता और संवेदनशील प्रशासन की पक्षधर रही है। जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और अधिवक्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान भी किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।जगह-जगह फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और ग्रामीणों ने पार्टी के प्रति विश्वास जताया। कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा भी जाहिर की।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बरखेड़ा क्षेत्र में इस तरह का सघन संपर्क अभियान आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है। गांव-गांव पहुंचकर सीधे संवाद की रणनीति से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के अंत में धनपति वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0