पीलीभीत : फेसबुक लाइव में अभद्र टिप्प्णी कर चेयरमैन को दी खुली धमकी
- पुलिस ने पूरनपुर के सचिन महाजन पर दर्ज किया मुकदमा
पूरनपुर, पीलीभीत, अचल वार्ता। फेसबुक पर लाइव आकर अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालियां दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदज किया गया है। नगर के मोहल्ला चौक निवासी सचिन महाजन पुत्र राजन महाजन के खिलाफ सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के दौरान पूरनपुर नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले के सामने आने के बाद नगर की राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 1 मिनट 40 सेकंड का फेसबुक लाइव किया था, जिसमें उसने चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें “मिट्टी में मिला देने” जैसी धमकी दी।
लाइव वीडियो में एक अन्य जनप्रतिनिधि को लेकर भी टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।इस मामले में किशनपुर हरिपुर निवासी पवन वर्मा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब वायरल वीडियो की गहन जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो पर प्रतिक्रिया देने वाले अन्य लोगों की भूमिका क्या रही। जांच के दौरान कुछ और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0